लड़की को इम्प्रेस कैसे करे ! Ladakee Ko Impres Kaise Karen

जमाना बहुत बदल गया है। आज की डेट में लड़के को नौकरी न मिलने पर नहीं बल्कि सिंगल होने पर ताने सुनने को मिलते हैं। नौकरी के बिना तो काम चल जाता है लेकिन अगर गर्ल फ्रेंड न हो तो लड़के को नकारा समझा जाता है। लड़की से भले ही लव रिलेशन न हो लेकिन दोस्ती तो होनी ही चाहिए। कम से कम इससे फ्रस्टेशन तो कम होता ही है। तो चलिए आज हम आपको लड़की को इंप्रेस करने के तरीके बताएंगे।

लड़की को इम्प्रेस कैसे करे

अब आप भी सोच रहे होंगे कि हमारी बातों में कितना दम है? दम को परखना है तो आजमा कर देखना होगा। हमारी बातें हवा हवाई नहीं हैं। हमने मनोवैज्ञानिकों से बात करके कुछ निष्कर्ष निकाले हैं जो आपको काफी मदद करेंगे। लाइफ स्टाइल में चेंज करके आप पाएंगे कि लड़कियों को आपसे दोस्ती करने में कोई गुरेज नहीं होगी। तो पहले जान लीजिए कि लड़कियां किन बातों को पसंद और नापसंद करती हैं।



लड़कियों को इन तरीकों से करें इंप्रेस ?

अधिकतर लड़कियों को बनावटी लड़के पसंद नहीं होते। महंगे मोबाइल या बाइक पर स्टंट करने वाले तो बिल्कुल भी नहीं। लड़कियों को सोबर और सहज लड़के ज्यादा अच्छे लगते हैं।

पहनावा कूल होना चाहिए। ऐसा नहीं कि आप फार्मेल ड्रेस में टाई लगाकर घूमेंगे तो ही लड़कियों का ध्यान आपकी ओर जाएगा। आप कैजुअल ड्रेस में भी कूल नजर आ सकते हैं। बस ड्रेसिंग सेंस अच्छी होनी चाहिए।

ड्रेसिंग सेंस से मतलब है कि सफेद कमीज को लो वेस्ट जींस के साथ बिल्कुल भी न पहनें। जींस लो वेस्ट हो तो लाइट कलर की टीशर्ट को पहनें। सूट करता हो तो सन गॉगल्स भी यूज करें। गॉगल्स आपके चेहरे पर सेट होना चाहिए। बड़ा या छोटा नहीं होना चाहिए।

जूतों का पर्सनालिटी में बड़ा योगदान होता है। किसी व्यक्ति के जूते ही उसके किरदार को समझने में मदद करते हैं। इसलिए जूते साफ व चमकते हुए होने चाहिए। गंदे जूते तो बिल्कुल भी नहीं चलेंगे।

जींस के साथ स्पोर्ट शूज को ही पहनें। अगर कैजुअल स्टाइल के लेदर शूज हों तो भी चलेगा। फार्मल शूज को कभी जींस के साथ न पहनें। इससे आपकी पर्सनालिटी की वाट लग जाएगी। लेस हमेशा करीने से बंधे होने चाहिए। शूज का कलर चटख हो तो बेहतर। जैसे ब्लू या रेड आज कल खूब चलते हैं।

शेविंग का भी बहुत महत्व है। अगर आपका चेहरा पतला है तो क्लीन शेव ही रहें। चेहरा भरा हुआ या लंबा है तो आजकल के दौर के हिसाब से हल्की दाढ़ी भी रख सकते हैं। इससे लड़कियां इंप्रेस होती हैं।

बड़ी दाढ़ी तभी रखें जब बाल घने हों। बाल घने न होने पर बड़ी दाढ़ी रखने से लुक खराब हो जाता है। ऐसे लड़कों से लड़कियां इंप्रेस नहीं होतीं।

हमेशा कपड़े बदलकर ही लड़कियों से मिलें। ऐसा न लगे कि एक ही कपड़ा आप बार-बार पहनते हैं।

शौक हो तो घड़ी पहनें। आदत न तो हो सिर्फ इंप्रेस करने के लिए न पहनें। इससे आपको ऑड फील [odd feel] होगा और चेहरे का रिएक्शन भी खराब हो जाएगा।

लड़कियों को दिलफेंक व बिंदास लड़के अच्छे लगते हैं लेकिन इसमें भी एक तरह का पर्दा होना चाहिए। ऐसा नहीं कि कहीं पर भी फ्लर्टिंग [flirting] शुरू कर दी जाए।

बिना मांगे मदद देने की कोशिश न करें। अगर लड़की किसी तकलीफ में भी हो तो भी जब तक वह मदद न मांगे, आप हाथ आगे न बढ़ाएं।

नेचुरल लाइफ ही जीएं। बिना बात के पढ़ाकू बनने की कोशिश न करें। ज्यादा किताबों में डूबे रहने वालों को भी लड़कियां पसंद नहीं करती हैं। उनको लगता है कि ऐसे लड़के से दोस्ती नहीं करनी, जिसके पास उनके लिए टाइम न हो।

आप मिस्टीरियस बने रहें। आप कब क्या कर देंगे, इसका अंदाजा किसी को न लगने दें। चौंकाने वालों को लड़कियां बहुत पसंद करती हैं।

आपके अंदर थोड़ा ह्यूमर भी होना चाहिए। ऐसी बातें करें जिससे लोगों का मजा आए। आपका साथ रहना अच्छा लगे। इसके लिए अच्छे चुटकले याद रखें और किसी की मिसाल देनी हो तो देशी शब्दों का इस्तेमाल करें।

अगर आपकी अंग्रेजी अच्छी है तो ही इसमें बात करें। अगर फ्लोएंट इंग्लिश नहीं बोल पाते हैं तो हिंदी में ही अपनी बात रखें। इससे आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा।

अगर लड़की से दोस्ती हो जाए तो उसकी पसंद व नापसंद के बारे में जरूर जानें। ऐसा कतई न करें जो लड़की को अच्छा न लगता हो।



लड़कियों को फिल्मों की बातें बहुत पसंद होती हैं। इसलिए फिल्मों को लेकर अपनी जनरल नॉलेज को सुधारें। ज्यादा बातों को जानें और शेयर करें। इससे आप एक बेहतरीन दोस्त बन सकेंगे।

आपका फ्रेंड सर्किल भी लड़कियों को इंप्रेस करने में मायने रखता है। अगर आपकी संगत शालीन लड़कों से होगी तो आप लड़कियों के बीच में पसंद किए जाएंगे। अगर आपका झुंड आवारा टाइप के लड़कों का है तो भी पसंद किए जा सकते हैं लेकिप आपकी आदतें ज्यादा खराब नहीं होनी चाहिए।

आप का फ्रेंड सर्किल ऐसा होना चाहिए कि आप अपनी गर्ल फ्रेंड को उनसे मिला सकें। लड़की को आपकी फ्रेंड सर्किल में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लड़कियां चाहती हैं तो वो अपने ब्वॉय फ्रेंड के दोस्तों से मिलें।

अपनी बातों को रखने से पहले ज्यादा सोचें नहीं। लड़कियों को मुंहफट लड़के बहुत पसंद होते हैं। जो बिना किसी लागलपेट के अपनी बात रख देते हैं।

आप हमेशा डिओ का इस्तेमाल करें। डीओ की स्मेल फील गुड कराने वाली होनी चाहिए। ऐसा करने से आप के साथ होने से किसी को दिक्कत नहीं होगी।

लड़की को कैसे करें प्रपोज ?

किसी लड़की को प्रपोज करना भी एक कला है। इस काम में कभी जल्दबाजी न करें। पहले लड़की से दोस्ती से करें। आपका व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि उसको आपके साथ अच्छा लगे।

लड़की की बेवजह तारीफ न करें। खूबसूरती या कपड़ों के बारे में ज्यादा बात करने पर लड़कियां सतर्क हो जाती हैं। उनको लगता है कि आप फ्लर्ट कर रहे हैं।

किसी खास लड़की के साथ समय एक्सपेंड करें। ध्यान रखें कि आप जब भी साथ हों, अकेले न हों। दोस्तों के साथ होने से लड़की को कोई परेशानी नहीं होगी।

कभी गिफ्ट न दें। गिफ्ट तभी दें जब कोई ऑकेजन हो। यानि उसका बर्थ डे हो, होली या दिवाली जैसा त्योहार हो।

वाट्सएप पर उसके साथ गुड थॉट्स {Thoughts} शेयर करें। इसमें प्यार व्यार की बातें बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। डबल मीनिंग वाले मैसेज भी न भेजें।

जब लड़की आपके साथ रहने में न हिचके व बातें करने लगे तो समझ जाएं कि यही सही वक्त है प्रपोज करने का।



पहले एकांत तलाशें या कहीं पर उसको घुमाने ले जाएं। मूवी दिखाने ले जाना अच्छा ऑप्शन है। मूवी रोमैंटिक होनी चाहिए। लड़कियों को थ्रिलर व एक्शन मूवी पसंद नहीं होती। अकेले हों तो उसे प्रपोज करें। प्रपोज के मौके पर कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। बस ध्यान रखें कि गिफ्ट एक्सपेंसिव न हो।

अपनी बात कहने के बाद लड़की से कहें कि वो चाहे तो उसका प्रपोजल रिफ्यूज कर दे। दोनों दोस्त बने रहेंगे।

लड़की से तुरंत जवाब की अपेक्षा न करें। अगर वो इंकार करती है तो तब भी उससे दूर न जाएं। एकदम नार्मल बिहेव करें और उससे ज्यादा बात न करें।

जब वो बात की शुरुआत करे तभी आप पहल करें। न करें तो अपनी तरफ से बेचैनी न दिखाएं। मैसेज भेजना व चीजों को पहले की तरह ही शेयर करते रहें और वापस भी जरूर मांगें।

लड़की को यह कतई न लगे कि उसके ना करने से आप टूट गए हैं। उसको लगना चाहिए कि आपको कोई फर्क नहीं पड़ता है। बाकी के दोस्तों से खुलकर मिलें। किसी दूसरी लड़की से दोस्ती करना व उसके नजदीक जाने का फार्मूला भी कारगर हो सकता है। इससे लड़की में जलन की भावना पैदा होगी। यही जलन उसे आपके नजदीक ला सकती है।

लड़की के सामने ऐसा बिहेव करें जैसे कि आपको कोई फर्क नहीं पड़ता है। पहले की तरह ही अगर संबंध बनते रहे तो लड़की की दिलचस्पी आपमें बढ़ने लगेगी।

हो सकता है कि वह खुद ही प्रपोजल एक्सेप्ट करने की बात करे। अगर वो ऐसा नहीं करती है तो तभी आप उससे जरूर मिलें

लड़की साथ में काम करती या पढ़ती हो तो भी उससे नार्मल बिहेव करें। कुछ खाने का सामान मंगवाएं तो उससे जरूर पूछें कि वह लेगी कि नहीं।

धीरे-धीरे आप पाएंगे कि लड़की की दिलचस्पी आपमें बढ़ रही है। कभी उसे अकेला पाकर एक बार फिर से प्रपोज करें। अगर लड़की कोई जवाब नहीं देती है तो यह आपकी जीत है।

अगर लड़की फिर से इंकार करती है तो पीछे हट जाएं। उस पर कोई प्रेशर न डालेँ। लड़की को भरोसा दिलाएं कि अब दोबारा आप ऐसा नहीं करेंगे।

इसी तरह की दोस्ती चलती रही तो हो सकता है कि यह प्यार में तब्दील हो जाए।

एक और बात। अगर लड़की को आपने डॉमिनेट करने की कोशिश की तो इसके नतीजे खराब होंगे। लड़की चाहती है कि ब्वॉय फ्रेंड उस पर हावी हों लेकिन वह उसका मालिक न बनें।

बात बन जाने के बाद लड़की पर दूसरों से बात न करने या सर्किल चेंज करने का दबाव न डालें। इससे ब्रेकअप हो जाएगा।

रिलेशन में आने पर लड़की को घुमाने जरूर ले जाएं। उसके लिए सामान न खरीदें बल्कि उससे कहें कि वह खुद ही चलकर अपनी पसंद का सामान ले ले।

उसकी पसंद पर सवाल न उठाएं। लड़कियां हर चीज में आपकी राय लेंगी लेकिन यह नहीं चाहेंगी कि आप उसकी पसंद को खारिज करें। इसलिए उसकी पसंद की तारीफ करें। अगर आपको चीज अच्छी न लगे तब भी लड़की की पसंद की तारीफ करें।

लड़की के घर वालों से भी करें दोस्ती

लड़की के घरवालों से भी दोस्ती जरूर करें। ऐसा न हो कि आपका साथ उसके घर वालों को पसंद न आए। इसलिए घर पर आने जाने से माहौल फ्रेंडली हो जाएगा।

लड़की का अगर कोई भाई हो तो उससे जरूर दोस्ती करें। लड़की की मम्मी से भी रिलेशन बनाएं। उनकी पसंद व नापसंद का ख्याल रखें। घर पर जाएं तो लड़की की मम्मी से मांग कर जरूर कुछ खाएं। इससे अपनापन बढ़ेगा। लड़की के पापा का भी दिल जरूर जीतें।

इससे लड़की के मम्मी-पापा को लगेगा कि लड़का अच्छा है। अगर उनके घर पर कोई काम हो तो भी इसमें मदद करें। हां एक लिमिट में। हर वक्त उसके घर में घुसे रहेंगे तो भी बात बिगड़ सकती है। आपको नौकर की ट्रीट किया जाने लगेगा।

अपने घर वालों से भी गर्ल फ्रेंड को मिलाएं। उनको लगना चाहिए कि आप सिर्फ दोस्त हैं। लड़की का आपके घर आना जाना बना रहना चाहिए।



घर वालों के साथ ही रहें। कभी अपने परिवार वालो को लड़की के सामने अवाइड न करें। गर्ल फ्रेंड से कहें कि वो घर आएं तो आपकी मम्मी या पापा के लिए कुछ न कुछ लाएं।

दोनों की फैमिली के बीच रिलेशन डवलप करने की कोशिश करें। इसमें दिक्कत तो बहुत होगी लेकिन काम एक बार बन गया तो आपकी शादी में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

आपकी बहन या भाई से भी गर्ल फ्रेंड का रिलेशन अच्छा होना चाहिए। अपनी गर्ल फ्रेंड को इसके लिए तैयार करें। हेल्दी रिलेशन के लिए यह अच्छा रहेगा।

जब रिलेशन लंबे समय चल जाए और आप सीरियस हों तो यह बात फैमिली वालो को जरूर बताएं। यह बात साफ कर दें कि आप दाेनों जिंदगी साथ बिताना चाहते हैं। इससे घर वाले भी प्रिपेयर हो जांएगे और पर शादी के लिए दबाव नहीं डालेंगे।

दोस्तों आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा, इसके बारे में कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। हम आगे भी रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के टिप्स लेकर आपके सामने हाजिर होंगे।